ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाब

घर में छापे जा रहे थे नकली नोट, पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नकली नोट छापने का काम घर में किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ चार बदमाशों को गि

घर में छापे जा रहे थे नकली नोट, पुलिस ने 4 लोगों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने जाली नोट के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नकली नोट छापने का काम घर में किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए जाली नोट के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 


सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि बेलसंड डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 4 लोगों को जाली नोट, नोट छापने की मशीन और कागज के बंडल के साथ बरामद किया है।  बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चारों लोग पड़ोसी जिले शिवहर में नोट छापने का कारोबार अपने घर में करते थे। पकड़े गए अपराधियों में पड़ोसी देश नेपाल का रहने वाला चंदन, मेजरगंज का रविभूषण और राजेश, शिवहर का संजय शामिल है। जो परसौनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित संजय बाजार में जाली नोट को चलाने आया था। 


इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद परसौनी थाना प्रभारी सुनीता कुमारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। जिसके बाद डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। नोट छापने की मशीन के साथ चार बदमाशों को दबोचा गया। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। इसमे से एक संजय राउत नेपाल के सरलाही का रहने वाला है जिसकी तलाश में नेपाल पुलिस काफी दिनों से कर रही थी।