ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार: अलाव ताप रहे कुख्यात बदमाश पर अंधाधुंध फायरिंग, सात गोलियां लगने से मौके पर हुई मौत; इलाके में सनसनी

MOTIHARI: बिहार में हत्या का दौर थमने के नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों

बिहार: अलाव ताप रहे कुख्यात बदमाश पर अंधाधुंध फायरिंग, सात गोलियां लगने से मौके पर हुई मौत; इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में हत्या का दौर थमने के नाम नहीं ले रहा है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने अलाव ताप रहे शातिर अपराधी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना पताही थाना क्षेत्र के गोनाही गांव की है।


मृतक की पहचान गोनाही गांव निवासी शातिर बदमाश अविनाश कुमार उर्फ नन्हकू सिंह के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में नन्हकू सिंह अपने घर के बगल में शंभू राय के दरवाजे पर अलाव ताप रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद नन्हकू सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल नन्हकू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 


जानकारी के मुताबिक, कुख्यात अपराधी नन्हकू सिंह करीब एक साल पहले जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था और अपने घर पर रह रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। फायरिंग में नन्हकू सिंह को सात गोलियां लगी हैं। बता दें कि साल 2012 में शिवहर में जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस मामले में नन्हकू सिंह का नाम सामने आया था।