ब्रेकिंग
‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप

विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर; नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

गयाजी के बैरागी मोहल्ले में चर्च से पत्नी के साथ घर लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गयाजी के बैरागी मोहल्ले में चर्च से प्रार्थना कर पत्नी के साथ घर लौट रहे शंकर मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात का लाइव CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक हमलावर पीछे से आकर शंकर मांझी के सिर में गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। 



इसके बाद आरोपी दोबारा लौटकर उनके शरीर पर दो और गोलियां दागता नजर आ रहा है। गोली लगने के बाद शंकर मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया।



मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस घटना के पीछे के कारणों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने फोन पर मृतक की पत्नी से बात कर उन्हें सांत्वना दी। 



हम पार्टी के नेताओं ने मगध मेडिकल अस्पताल में परिजनों से मुलाकात की और जीतन राम मांझी से फोन से बात कराया। पार्टी के नेताओं ने मांग की कि वारदात में जो भी अपराधी हैं, उन्हे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। 

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता