ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

श्राद्ध के भोज में स्वादिष्ट खाना नहीं बनाया तो हलवाई के ही श्राद्ध का इंतजाम किया, गया में रसोइये की गोली मारकर हत्या

GAYA: श्राद्ध के एक भोज में खाना बनाये गये हलवाई के परिजनों को उसके ही श्राद्ध का इंतजाम करना पड़ रहा है. भोज में हवलाई ने जो खाना बनाया वह स्वादिष्ट नहीं लगा. जितने लोगों के लिए ख

श्राद्ध के भोज में स्वादिष्ट खाना नहीं बनाया तो हलवाई के ही श्राद्ध का इंतजाम किया, गया में रसोइये की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: श्राद्ध के एक भोज में खाना बनाये गये हलवाई के परिजनों को उसके ही श्राद्ध का इंतजाम करना पड़ रहा है. भोज में हवलाई ने जो खाना बनाया वह स्वादिष्ट नहीं लगा. जितने लोगों के लिए खाना बनाने को कहा गया था उतना खाना नहीं बनाया गया. नतीजतन भोज में खाना ही घट गया. इसके बाद हलवाई का ही मर्डर कर दिया गया.


मामला गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव का है. वहां बैकुंठ सिंह के घर श्राद्ध का भोज था. बैकुंठ सिंह ने इस भोज के लिए शहर से हलवाई बुलवाया था ताकि जो खाने आये उन्हें स्वादिष्ट खाना मिले. भोज चल रहा था इसी बीच कुछ लोगों ने खाना ठीक नहीं होने की शिकायत करनी शुरू कर दी. चूंकि खाना बन चुका था लिहाजा परिवार के लोगों ने हलवाई पर नाराजगी जता कर भोज जारी रखा. 


कुछ देर बाद बैकुंठ सिंह के परिवार का एक युवक भंडार में खाने के सामान की स्थिति देखने गया. उसे लगा कि जितने लोगों का खाना बाकी है सामान उससे काफी कम है. इसके बाद उसने हवलाई को बुलाया औऱ उसे डांटने फटकारने लगा. हवलाई ने भी युवक को जवाब दिया. दोनों के बीच बात इतनी बढी कि युवक पिस्तौल ले आया और हवलाई के सिर में गोली मार दी. हलवाई की वहीं मौत हो गयी. 


मर्डर के बाद पूरा परिवार फरार

मर्डर की इस घटना के बाद बैकुंठ सिंह का पूरा परिवार फरार हो गया. यहां तक की महिलाएं भी घर छोड़ कर भाग गयीं. मरने वाला हलवाई गया शहर के पैराडाइज सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला बबलू हलवाई था. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी तो मुफस्सिल थाना पुलिस वहां पहुंची. थानेदार पंकज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस उस युवक को तलाश रही है जिसने हलवाई को गोली मारी थी. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.