ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: सीवान के बाद अब इस जिले में हुई शराब की लूट, कार से दारू की बोतलें लेकर भागे लोग

GAYA: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में एक तरफ जहां दूसरे राज्यों से शराब की खेप पहुंचने का सिलसिला जारी है तो वहीं दूसरी तरफ शराब के शौकीन लोग दारू की बोतल देखकर बेकाबू हो जा रहे हैं।

शराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: सीवान के बाद अब इस जिले में हुई शराब की लूट, कार से दारू की बोतलें लेकर भागे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में एक तरफ जहां दूसरे राज्यों से शराब की खेप पहुंचने का सिलसिला जारी है तो वहीं दूसरी तरफ शराब के शौकीन लोग दारू की बोतल देखकर बेकाबू हो जा रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां हादसे की शिकार हुई कार से लोगों ने शराब की बोलतें लूट ली। इससे पहले सोमवार को सीवान में भी कार से लोगों ने शराब लूट ली थी। घटना डोभी थाना क्षेत्र के डोभी-चतरा मोड के पास की है।


दरअसल, विदेशी शराब की खेप लेकर जा रही एक कार हादसे की शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। कार में कोई शख्स तो मौजूद नहीं था लेकिन शराब के कई कार्टन को देखकर लोगों की लॉटरी लग गई। जैसे ही लोगों को पता चला की कार में शराब की बोतलें है, इसके बाद लोगों में शराब लुटने की होड़ मच गई।


हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जबतक घटनास्थल पर पहुंची लोग आधे से अधिक शराब लूटकर ले भागे। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। डोभी पुलिस ने शराब लेकर भागे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को सीवान के महाराजगंज में कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी शराब की बोतलें ले भागे थे। कार से शराब की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।