ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सासाराम और नालंदा के बाद गया में हिंसक झड़प, रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल, पथराव में दो जवान घायल

GAYA: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार के अलग अलग जिलों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। सासाराम और नालंदा के बिहारशरीफ के बाद अब गया में भी दो पक्षों के बीच झड़प की खबर सामने आई है।

सासाराम और नालंदा के बाद गया में हिंसक झड़प, रामनवमी जुलूस के दौरान बवाल, पथराव में दो जवान घायल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार के अलग अलग जिलों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। सासाराम और नालंदा के बिहारशरीफ के बाद अब गया में भी दो पक्षों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। शुक्रवार की शाम चाकंद में रामनवमी के शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच भारी तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस के ऊपर भी उपद्रवियों ने पथवार शुरू कर दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना चाकंद थाना क्षेत्र के डब्बू गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम ढकायीन गांव से रामनवमी का जुलूस निकाला गया था।जैसे ही जुलूस डब्बू गांव पहुंची, तभी एक पक्ष के लोगों ने डीजे और जय श्रीराम का नारा बंद करने का दबाव जुलूस में शामिल लोगों पर बनाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई लेकिन बाद में डीजे को बंद कर दिया गया और शोभा यात्रा आगे बढ़ गई। इसी बीच कुछ लोगों ने शोभा यात्रा को आगे जाने से रोक दिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।


हंगामे की जानकारी मिलते ही चाकंद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश करने लगी। जिसके बाद उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया, इस हमले में पुलिस को दो जवान घायल हो गए। उपद्रव की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।


पुलिस के सख्ती के बाद पथराव करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अबतक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गया के एएसपी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा फैलाने वाले लोगों की शिनाख्त कर सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।