ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

सरकारी विद्यालय में चल रहा था शराब का अड्डा, पुलिस ने बरामद किया 213 कार्टन देसी शराब

GAYA : बिहार के गया से शराबबंदी कानून के उलंघन से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कइया पंचायत के बिरहा गांव के मध्य विद्यालय से पुलिस

सरकारी विद्यालय में चल रहा था शराब का अड्डा, पुलिस ने बरामद किया 213 कार्टन देसी शराब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया से शराबबंदी कानून के उलंघन से जुड़ी एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कइया पंचायत के बिरहा गांव के मध्य विद्यालय से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। यह कार्रवाई दिवाली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए किया गया। बताया गया है कि स्कूल के बंद कमरे से 213 कार्टन देसी शराब की बोतल बरामद की है। पूरा कमरा शराब के कार्टन से भरा पड़ा था। साथ ही कई बोतलें खुले में भी पड़ी थी।


वहीं, पुलिस टीम द्वारा शराब की बोतलें बरामद करने के बाद अब शराब तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में भूसा भरा हुआ था जहां से पुलिस ने 213 कार्टन देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के मुताबिक यहां से लंबे समय से शराब की तस्करी हो रही थी और स्कूल के कमरे को शराब का गोदाम बना दिया गया था।



वहीं, इस मामले को लेकर वजीरगंज डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कइया पंचायत के पहाड़ के किनारे बने मध्य विद्यालय बेलहंती के बंद स्कूल के एक कमरे से 213 कार्टन देसी शराब के बोतल बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब शराब तस्कर और उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। 



डीएसपी के अनुसार दिवाली और छठ पूजा को लेकर शराब को खपाने की योजना बनाई गई थी। जिसको लेकर छापेमारी की गई जिसके बाद यह सफलता मिली है। वही शराब माफिया के बारे में पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।इसके अलावा सरकारी स्कूल में शराब कहां से आई और कैसे रखी गई इस बात की भी जांच की जा रही है।