ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सावधान..सड़कों पर घूम रही नकली क्राइम ब्रांच की टीम, विष्णुपद मंदिर के पंडा को लगाया लाखों का चूना

GAYA: यह खबर आपके लिए है..आप भी सावधान हो जाइए क्योंकि सड़कों पर नकली क्राइम ब्रांच की टीम घूम रही है और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गया में इन्होंने वहां के पंडा को लाखों का

सावधान..सड़कों पर घूम रही नकली क्राइम ब्रांच की टीम, विष्णुपद मंदिर के पंडा को लगाया लाखों का चूना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: यह खबर आपके लिए है..आप भी सावधान हो जाइए क्योंकि सड़कों पर नकली क्राइम ब्रांच की टीम घूम रही है और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गया में इन्होंने वहां के पंडा को लाखों का चूना लगा दिया है। अब पीड़ित पंडा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खुद को क्राइम ब्रांच का स्टाफ बता बाइक सवार दो ठगों ने विष्णुपद मन्दिर के पंडा से ढाई लाख रुपए के जेवरात ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर पंडा गोविंद लाल महतो ने सिविल लाइंस पुलिस से सम्पर्क किया और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


विष्णुपद मंदिर के पंडा गोविंद लाल महतो ने बताया कि वे गया रेलवे स्टेशन गए हुए थे। स्टेशन से बाइक से घर को लौट रहे थे। रास्ते मे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर रुकवाया। बाइक जैसे ही रुकी वे दोनों युवक अपनी बाइक से तेजी से उतरे और कहने लगे अभी-अभी बाटा मोड़ के पास छिनतई की घटना हुई है। हम लोग क्राइम ब्रांच से हैं। आप इतना सारा सोना पहनकर क्यों चल रहे हैं? इसे उतार कर अपनी जेब में रख लीजिए। 


गोविंद लाल महतो ने बताया कि हम उनकी बातों में आ गए और जेब में रखने लगे। इसी बीच उन दो ठगों में से एक ने कहा कि जेवर को ऐसे मत रखिए। उसने अपनी जेब से कागज के टुकड़े निकाले और मेरे सोने के जेवर लेकर कागज में लपेट कर मुझे दे दिया और जाने को कहा। लेकिन जब मैं राजेन्द्र आश्रम पहुंचा तो सोचा कि अब सभी जेवर पहन लेता हूँ। जेब से जब उस कागज के टुकड़े को निकाल कर देखा तो उसमें पत्थर का 3 टुकड़ा मिला। यह देखते ही होश उड़ गया। मुझे यह बात समझने में देरी नहीं लगी कि ठगी का शिकार हो गये हैं। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

गया से नितम राज की रिपोर्ट