ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

सास और दामाद का रिश्ता हुआ शर्मसार, दामाद की बातें सुनकर पुलिस भी रह गयी हैरान

GAYA: सास और दामाद के रिश्ते को मां-बेटे जैसे पवित्र माना जाता है। वही सास और दामाद के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के गया जिले में सामने आई है। जहां हवस के भूखे

सास और दामाद का रिश्ता हुआ शर्मसार, दामाद की बातें सुनकर पुलिस भी रह गयी हैरान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: सास और दामाद के रिश्ते को मां-बेटे जैसे पवित्र माना जाता है। वही सास और दामाद के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के गया जिले में सामने आई है। जहां हवस के भूखे दामाद ने अपनी ही विधवा सास की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। दामाद बार-बार नाजायज संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था जब सास ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तब उसने खौफनाक कदम उठाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है और आरोपी दामाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 


घटना गया के टिकारी थाना क्षेत्र की है जहां 17 मई को एक दामाद ने सास की निर्मम हत्या की थी। जब उसकी सास घर में सोई हुई थी तभी उसने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया था जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी। टिकारी थाने में केस दर्ज होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। इस दौरान आरोपी दामाद को पुलिस ने धड़ दबोचा। उससे पूछताछ की गयी तब उसने पूरे मामले का खुलासा किया। 


आरोपी दामाद ने पुलिस को बताया कि शादी के  बाद उसकी विधवा सास से उसे प्यार हो गया था। सास के साथ उसका अवैध संबंध था। बार-बार नाजायज संबंध बनाए जाने से नाराज सास ने दामाद को ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद दामाद अपने घर चला गया। लेकिन बाद में दामाद को यह पता चला कि उसे छोड़ उसकी सास ने अन्य लोगों के साथ संबंध बना रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही वह आपे से बाहर हो गया। वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और हाथ में धारदार हथियार लेकर वह अपने ससुराल चला गया जहां उसकी विधवा सास कमरे में सोई हुई थी। 


उसने सास के गले पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वही घटना में जिस धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद परिवार के लोग भी हैरान हैं। वही इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।