ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पीट-पीटकर युवक की हत्या के बाद आंख भी फोड़ डाला, इलाके में हड़कंप

GAYA: 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला गया में सामने आया है। बदमाशों ने पिटाई के दौरान युवक के एक आंख को भी फोड़ डाला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ ह

पीट-पीटकर युवक की हत्या के बाद आंख भी फोड़ डाला, इलाके में हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: 35 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला गया में सामने आया है। बदमाशों ने पिटाई के दौरान युवक के एक आंख को भी फोड़ डाला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का हाल बेहाल है। शक के आधार पर तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है। 


घटना गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान पवरलडीह गांव निवासी राजेश मांझी के रूप में हुई है। जिसे बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला। इससे भी मन नहीं भरा तब बदमाशों ने उसके एक आंख को भी फोड़ डाला। 


हत्या के बाद शव को पैमार नदी में फेंक दिया गया। ग्रामीणों की नजर जब लाश पर गयी तब इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने ANMMCH में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा। 


बताया जाता है कि मृतक राजेश दूसरे प्रदेश में ईंट-भट्ठा की चिमनी पर काम करता था। बरसात में वह अपने घर आया हुआ था। तभी इसी दौरान सोमवार को वह कुछ लोगों के साथ घर से निकला। लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। 


घर नहीं आने से परेशान परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चल सका। अगले दिन पैमार नदीं से राजेश का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। तो देखा कि युवक का आंख फोड़ा गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले किया। वही शक के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।