ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

परिजनों ने की प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, लड़की को जलाया, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

GAYA : गया से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे धनकुटी अनुसूचित टोला में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी. परिजनों ने घटना को अंजाम द

परिजनों ने की प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, लड़की को जलाया, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : गया से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गेरे धनकुटी अनुसूचित टोला में ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी. परिजनों ने घटना को अंजाम देने के बाद लड़की के शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया. वही, युवक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसन फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की तीन से पांच महीने तक की गर्भवती बताई जा रही है. जबकि युवक पहले से शादीशुदा है. युवक सोमवार रात से गायब था. मंगलवार की दोपहर युवक का शव ट्रैक पर मिला. वहीं, इस घटना के बाद युवती का अधजला शव बारामत हुआ. पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची.


युवक की पहचान गेरे धनकुटी टोला के निवासी चंदर मांझी के 30 वर्षीय पुत्र विष्णु मांझी के रूप में हुई. वहीं, युवती रामानंद मांझी की पुत्री गुड़िया बताई जा रही है. हत्या के बाद से युवक-युवती के परिजन फरार है. पुलिस दोनों के घर पहुंचकर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. वहीं, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

टैग्स