ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

नक्सलियों ने गया में स्कूल उड़ाया, लोगों में दहशत का माहौल

GAYA : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बांकेबाजार थाना इलाके के सोनडाहा मिडिल स्कूल को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया.जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मंगलवार की देर रात

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बांकेबाजार थाना इलाके के सोनडाहा मिडिल स्कूल को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया.जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मंगलवार की देर रात नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. 

खबर के अनुसार दो दर्जन की संख्या में रहे नक्सली रात में  जंगल के रास्ते से होते हुए मिडिल स्कूल के पास पहुंचे और विस्फोटक लगाकर विद्यालय के भवनों को उडा दिया और फिर नारे लगाते हुए वापस जंगल की तरफ लौट गए.  

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया है, वहां से 400 मीटर की दूरी पर पहले सीआरपीएफ कैंप था. जिसे 12 दिन पहले ही वापस बुला लिया गया था. नक्सलियों ने सिलेंडर लगा कर स्कूल भवन को उड़ाया है. दो सिलेंडर लगया गया था पर एक सिलेंडर विस्फोट नहीं हो पाया. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है.