ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

नक्‍सलियों की बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम, 83 बारूदी सुरंग किए गए नष्‍ट

GAYA: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 83 बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया है। पुलिस और सुरक्षाबलों

नक्‍सलियों की बड़ी साजिश फिर हुई नाकाम, 83 बारूदी सुरंग किए गए नष्‍ट
Santosh Singh
2 मिनट


GAYA: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 83 बारूदी सुरंग को नष्ट कर दिया है। पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए उद्धेश्य से नक्सलियों ने डुमरिया के छकरबंधा जंगलों में विस्फोटक लगाया था जिसे सर्च ऑपरेशन के दौरान नष्ट कर दिया गया। 



गया के नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया के छकरबंधा जंगल में बिहार पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान  ढकपहाड़ी, सागरपुर, खजौतिया और औरंगाबाद जिले के मदनपुर के सीमावर्ती इलाकों से कुल 83 बारूदी सुरंग का पता चला। जहां से बरामद हुए 815 किलो विस्फोटक को नष्ट किया गया। नक्सलियों ने बारूदी सुरंगों में आईडी सीरीज में लगाई थी। नक्सलियों की यह मंशा काफी संख्या में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की थी। सीआरपीएफ और कोबरा के बम निरोधक दस्ता ने सभी बारूदी सुरंगों को विस्फोट कर नष्ट किया।


गौरतलब है कि नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कच्ची सड़कों पर जमीन के अंदर विस्फोटकों का जाखीरा प्लांट किया करते है। अपने अनुसार आईडी को लगाकर एक्टिव करते है और फिर विस्फोट की घटना को अंजाम देते है हालांकि की नक्सलियों की नापाक मंसूबे को एक बार फिर से पानी फेरने का काम सुरक्षाबलों ने किया है।