ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नंदन कानन एक्सप्रेस से 30 लाख का आभूषण बरामद, कोलकाता से गया जंक्शन पहुंचते ही RPF ने दो यात्रियों को दबोचा

GAYA: नंदन कानन एक्सप्रेस से दो यात्रियों को पकड़ा गया। जिसके पास से 47 KG चांदी के आभूषण बरामद किए गये हैं। बरामद किए गये चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बतायी जा

नंदन कानन एक्सप्रेस से 30 लाख का आभूषण बरामद, कोलकाता से गया जंक्शन पहुंचते ही RPF ने दो यात्रियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: नंदन कानन एक्सप्रेस से दो यात्रियों को पकड़ा गया। जिसके पास से 47 KG चांदी के आभूषण बरामद किए गये हैं। बरामद किए गये चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। गया जंक्शन पर आरपीएफ ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए दोनों यात्री पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। फिलहाल कस्टम और आयकर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। 


बताया जाता है कि गया जंक्शन पर जैसे ही 02815 नंदन कानन एक्सप्रेस पहुंची। कोच संख्या S-4 से दो यात्री बैग के साथ संदिग्ध हालत में उतरते दिखे। दोनों पर संदेह होने पर जब आरपीएफ ने पूछताछ करनी शुरू कर दी तब वे घबराने लगे। जब पूछताछ कड़ाई से की जाने लगी तब उन्होंने बैग में चांदी के आभूषण होने की बात बतायी। जब जीएसटी इन्वायस की मांग की गयी तब उन्होंने प्रस्तुत नहीं किया। 


जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने बैग को खुलवाया जिसमें से 46 किलो छह सौ ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गये। आरपीएफ ने बताया कि आभूषण को जब्त कर लिया गया है। जब्त आभूषण की कीमत 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। चांदी के आभूषण के साथ पकड़े गये दोनों यात्री पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर जिले के चक्रम नगर का रहने वाला है।


गिरफ्तार यात्रियों की पहचान 50 वर्षीय विश्वरंजन मन्ना और 40 वर्षीय शुभाशीष मेती के रूप में हुई है। आरपीएफ की पूछताछ में दोनों ने बताया कि चांदी के आभूषण कोलकाता से लेकर आए है जिसका उन्होंने जीएसटी तक नहीं भरा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में कस्टम और आयकर विभाग की टीम जुटी है।