ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नकली बाल लगाकर दूसरी शादी रचाने पहुंचा था दूल्हा, पोल खुलते ही लड़की वालों ने कर दी जमकर पिटाई

GAYA: पहली बीवी के रहते दूसरी शादी रचाने एक अधेड़ दूल्हा लड़की के घर बारात लेकर पहुंचा था। लेकिन ऐन वक्त में उसकी पोल खुल गयी। फिर क्या था लड़की वालों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर द

नकली बाल लगाकर दूसरी शादी रचाने पहुंचा था दूल्हा, पोल खुलते ही लड़की वालों ने कर दी जमकर पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: पहली बीवी के रहते दूसरी शादी रचाने एक अधेड़ दूल्हा लड़की के घर बारात लेकर पहुंचा था। लेकिन ऐन वक्त में उसकी पोल खुल गयी। फिर क्या था लड़की वालों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के दौरान दूल्हे राजा का एक और पोल खुल गया। वह नकली बाल लगाकर शादी के लिए पहुंचा था वह पिटाई के दौरान गिर गया और एक बार फिर उसकी गंजेपन की पोल खुल गयी। गंजे दूल्हे राजा की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


मामला बिहार के गया जिले की है जहां अधेड़ दूल्हे की जमकर धुनाई की गयी है। दरअसल लड़की वालों से उसने और उसकी फैमिली ने यह छिपाया था कि दूल्हे की यह दूसरी शादी है। जब इस बात की खबर लड़की वालों को हुई तब लोगों ने दूल्हे को धर दबोचा और जमकर खातिरदारी की। इस दौरान दूल्हे के नकली बाल ने भी धोखा दे दिया। 


पिटाई के दौरान जैसे ही नकली बाल निकला लोग उसके चेहरे को देखते ही रह गये। दूल्हे की उम्र अधिक है उसके सिर पर बाल भी नहीं है वह बिग लगाकर दूसरी शादी रचाने पहुंचा था। इस बात से लोग इतने गुस्से में थे कि गंजे दूल्हे राजा की जमकर पिटाई कर दी। मामला गया के डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा गांव की है। दूसरी शादी रचाने लड़की के घर आया दूल्हा इकबाल नगर इलाके का रहने वाला था।


 पहली पत्नी के रहते वो नकली बेग लगाकर सिर पर सेहरा बांधकर वह शादी के मंडप में पहुंचा था लेकिन ऐन वक्त पर लड़की वालों को उसकी सच्चाई का पता चल गया। जिसके बाद दूल्हे को लात-जुते, चप्पल से लोगों ने धुनाई कर दी। इस दौरान उसका बिग भी नीचे गिर गया और उसका गंजापन और उम्र साफ झलक गया। 


गंजे दूल्हे राजा की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे इलाके में इस गंजे दूल्हे की ही चर्चा हो रही है। हालांकि किसी तरह कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया और मामले को निपटाया।