ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4.73 लाख के नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

GAYA: गया में नकली नोट छापने की मशीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि 6 महीने ये लोग नकली नोट छापने में लगे हुए थे। चेरकी थाना क्षेत्र के कुरवामा गांव

नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4.73 लाख के नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया में नकली नोट छापने की मशीन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि 6 महीने ये लोग नकली नोट छापने में लगे हुए थे। चेरकी थाना क्षेत्र के कुरवामा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली नोट बरामद किया है। 


पुलिस ने कुरवांमा गांव से 4 लाख 73 हजार रुपया बरामद किया है। इसमें पांच सौ, दो सौ, एक सौ और पचास रुपया का नकली नोट शामिल है। पुलिस ने नकली नोट बनाने के उपकरण को भी बरामद किया है। मामले में चेरकी थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने बताया कि कुरमावां गांव में नकली नोट छापे जाने की  गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। 


जिसके बाद बोधगया एसडीपीओ सौरभ जयसवाल के निर्देश पर एक टीम गठित कर चेरकी थाने की पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान नकली नोट छापने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान कुरमावां निवासी बिरेंद्र कुमार और टनकुप्पा थाना क्षेत्र के चामूखाप के रहने वाले अनुज कुमार के रूप में की गयी। 


मौके से पुलिस ने दो प्रिंटर,गांधी जी की तस्वीर वाली मोहर, स्क्रीन प्रिंटिंग फ्रेम, पेपर कटर, मास्टर पेपर के साथ कई मोहर भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में इन नकली नोटों को खपाने की तैयारी थी लेकिन समय रहते पुलिस ने इसका उद्भेदन कर लिया। अब इसके मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।