ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मामा की साली से भांजे को हुआ प्यार, गुंडों को खर्चा-पानी देकर मामा को मरवा दिया

GAYA : जिला पुलिस ने एक ऐसी घटना का पर्दाफाश किया है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गया पुलिस ने वेटरनरी डॉक्टर के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. डॉक्टर की हत्या के पीछे

मामा की साली से भांजे को हुआ प्यार, गुंडों को खर्चा-पानी देकर मामा को मरवा दिया
First Bihar
3 मिनट

GAYA :  जिला पुलिस ने एक ऐसी घटना का पर्दाफाश किया है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गया पुलिस ने वेटरनरी डॉक्टर के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. डॉक्टर की हत्या के पीछे उसके भांजे का ही हाथ है, जो अपनी मामी की बहन से प्यार करता था. मामा की साली को अपनी पत्नी बनाने के लिए उसने गुंडों को सुपारी देकर अपने मामा को भी मरवा दिया.


घटना गया जिले के डोभी थाना इलाके की है, जहां दिसंबर महीने में हुई वेटरनरी डॉक्टर संजय की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक डॉक्टर मामा को उसके वेटरनरी डॉक्टर भांजे ने ही महज 36 हजार रुपए में सुपारी देकर मरवा दिया था. बताया जा रहा है कि मामा की साली से प्यार के बाद मामा और भांजे की दुश्मनी शुरू हो गई थी. दरअसल आरोपी भांजा रवि रंजन मामा की साली को अपनी पत्नी बनाना चाहता था.


9 दिसंबर को भांजे रवि रंजन ने अपने मामा संजय को फोन कर जानवरों के इलाज के लिए बुलाया और डोभी थाना क्षेत्र के निलंजना नदी के पास हत्या करवा दी. पुलिस ने साजिशकर्ता वेटरनरी डॉक्टर रवि रंजन की उसके सहयोगी राहुल के साथ गिरफ्तारी दिखाई। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड में पुलिस लगी हुई है. शेरघाटी DSP प्रवेंद्र भारती ने बताया कि हत्या के लिए 6 हजार रुपए एडवांस में दिए गए थे. हत्या किए जाने के बाद रवि रंजन ने 30 हजार रुपए राहुल को दिए थे. DSP ने बताया कि फरार आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी. हत्या के बाद आरोपी झारखंड निकल गए। पुलिस उनके ठिकाने पर नजर रखी हुई है.


बताया जा रहा है कि वेटरनरी डॉक्टर संजय पासवान और रविरंजन ने साथ में ही पढ़ाई की थी. इसके बाद दोनों ने अलग अलग क्लिनिक खोल लिया था. शुरुआत में दोनों एक-दूसरे के क्षेत्र में भी जाकर जानवरों का इलाज करते थे. यह भी एक वजह थी जिससे दोनों एक-दूसरे से चिढ़ने लगे थे. इसी बीच संजय की साली से रवि का अफेयर चलने लगा. संजय की पत्नी को जब इस बात की भनक लगी तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया. 


संजय ने इस बात को लेकर रवि को बहुत समझाया लेकिन जब वह नहीं माना तो उसकी जमकर धुनाई कर दी. रवि ने इसी बात से मन में दुश्मनी पाल ली और खुन्नस से संजय के क्षेत्र में जाकर जानवरों का इलाज करने लगा. बदले में संजय भी यही काम करने लगा. जब रोजगार पर असर पड़ने लगा तो रवि ने सुपारी किलर से अपने मामा की हत्या करवा दी. 

टैग्स