ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

ईंट-भट्ठा में नक्सलियों ने छिपा कर रखा था हथियारों का जखीरा, SSB ने गया के तांती गांव से किया बरामद

GAYA : जिल में एसएसबी को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने ईंट-भट्ठा में नक्सलियों के द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्स

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA : जिल में एसएसबी को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने ईंट-भट्ठा में नक्सलियों के द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। 


जिले के परैया प्रखंड के तांती गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की 29 वीं वाहिनी और परैया थाना की संयुक्त टीम बनाकर तांती गांव के समीप बाबा ईंट भट्ठा में छापेमारी की गई। नक्सलियों के द्वारा ईंट के भट्ठे में छिपा कर रखे गये हथियार के जखीरे को पुलिस ने बरामद किया है।


एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परैया थाना क्षेत्र के तांती गांव में नक्सलियों के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से भारी मात्रा में हथियारों को जमा करके रखा गया है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बाबा ईंट भट्ठे से एक देशी रायफल, दो थरनेट रायफल, दो देशी कट्टा, 7.62 बोर के पांच कारतूस, आठ एमएम के पांच कारतूस और 34 नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता