ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आखिरकार पकड़ा गया हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया, 19 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

GAYA: हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया को पकड़ने में आखिरकार सफलता मिल गयी। बढ़न भुईंया प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली है। जो 16 साल की उम्र में ही नक्सली

आखिरकार पकड़ा गया हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया, 19 साल से पुलिस कर रही थी तलाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईंया को पकड़ने में आखिरकार सफलता मिल गयी। बढ़न भुईंया प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली है। जो 16 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। जिसके बाद एक के बाद एक नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहा था।


पांच साल पहले हुए पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में वह भी मौजूद था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। 19 साल से पुलिस बढ़न भुईंया को तलाश रही थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भाग जाया करता था। लेकिन इस बार गया के तरचुआं जंगल में वह देखा गया। 


फिर क्या था सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे गया के तरचुआं जंगल से दबोचा। बढ़न भुईंया 16 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। वह कई बड़े नक्सली वारदातों में अंजाम दे चुका है। 2018 में पचरुखिया जंगल में हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था। उसी समय से बढ़न की तलाश में पुलिस लगी थी। कई बार पुलिस ने छापेमारी भी की लेकिन वह हाथ नहीं आया। लेकिन अब वह सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। गया के एसएसपी आशीष भारती ने इस बात की जानकारी दी।