ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

गया : सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का साम

गया : सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा और आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ रेलवे गुमटी के पास की है। यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद चौधरी के रूप में की गई है। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधुआ के पास सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस को देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष द्वारा घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों कोा दिए जाने के बाद बुनियादगंज, टनकुप्पा, फतेहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस को देख आक्रोशित लोग एक बार फिर पथराव करने लगे। जिसमें मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और पुलिस पदाधिकारी सद्दाम हुसैन घायल हो गए।


दोनों घायल पुलिस अधिकारियों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इधर, पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया और उन्हें खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग भी की। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मौके से भाग गए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें