ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ईट-भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात मनोज यादव गिरफ्तार

GAYA: गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईट-भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मनोज यादव गया जिले क

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ईट-भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने वाला कुख्यात मनोज यादव गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईट-भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी मनोज यादव गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा का रहने वाला है। कुख्यात अपराधी पर लेवी मांगने और कई नक्सली घटना में भी शामिल रहा है। इसका खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर की।


एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चांकद थाना की पुलिस ने ईट भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में एक कुख्यात अपराधी मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया है। बीते 16 दिसंबर को रात्री में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा ईट-भट्ठा पर आकर मुंशी एवं मजदूरों के साथ मारपीट की घटना की गई थी और मोबाईल एवं कुछ रूपया छीन लिया गया था। धमकी दी गयी कि अपने मालिक से पैसा मांग कर लाओगे तब ही काम करने देगें।


इसके बाद ईट-भट्ठा मालिक के द्वारा चांकद थाना में लिखित आवेदन दिया गया। इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया और संलिप्त अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्थ) गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष चाकन्द के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया था।