ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

गाड़ी हटाने को बोला तो पड़ोसियों ने कर दी पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

GAYA: गाड़ी हटाने के लिए बोला तो पड़ोसी भड़क गए और शख्स की पिटाई कर दी. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA: गाड़ी हटाने के लिए बोला तो पड़ोसी भड़क गए और शख्स की पिटाई कर दी. लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सिविल लाइन थाना बहुआर चौरा में पड़ोसियों ने पिटाई कर रविकांत सिन्हा को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था. लेकिन गंभीर चोट के कारण मौत हो गई. शव रविवार को बहुआर चौरा लाया गया तो परिजन भड़क गए. आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया.

सड़क जाम होने पर सिविल लाइन और विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं थे. लोगों का कहना था कि अपराधियों और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाये तभी सड़क जाम हटाया जायेगा. टाउन डीएसपी राज कुमार साह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. अपराधी घर में ताला लगाकर फरार है. कुछ दिन पहले दोनों परिवार में मारपीट हुआ था जिसमें यह घायल हो गए थे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pankaj Kumar

FirstBihar संवाददाता