ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मौसेरी बहन से पति को हुआ प्यार, वेलेंटाइन डे से पहले बीवी से मांगा तलाक, मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाला

GAYA : इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है और बिहार से अजीबोगरीब घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. नालंदा और मुजफ्फरपुर के बाद गया जिले से एक ऐसी घटना

मौसेरी बहन से पति को हुआ प्यार, वेलेंटाइन डे से पहले बीवी से मांगा तलाक, मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाला
First Bihar
3 मिनट

GAYA : इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है और बिहार से अजीबोगरीब घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं, जो काफी हैरान करने वाली हैं. नालंदा और मुजफ्फरपुर के बाद गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकार आप ही हैरान रह जायेंगे. दरअसल एक पति को अपनी ही मौसेरी बहन से इश्क़ हो गया और उसी बहन को पाने के लिए आरोपी पति ने अपनी बीवी से तलाक मांगा है. 


घटना गया जिले के कोतवाली थाना इलाके की है, जहां पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को अपनी मौसी की बेटी से प्यार हो गया. यह आरोप उसकी खुद की पत्नी ने लगाया है. पीड़ित पत्नी का आरोप है कि मौसेरी बहन के प्यार में पागल होकर उसके पति ने उससे रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया है. पत्नी ने बताया कि पति ने पहले अपनी पत्नी का गर्भपात कराया और फिर उससे तलाक की मांग की. 


पीड़ित पत्नी ने कहा कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने मारपीट कर देर रात घर से बाहर निकाल दिया. पत्नी रात भर सड़क पर भटकती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. ऐसे में वो गुरुवार एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में न्याय की गुहार लगाई. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले अशोक लाल के बेटे नितिन लाल की शादी रानी से साल 2016 में वेलेंटाइन डे के 3 दिन बाद 17 फरवरी को हुई थी. 


पीड़ित पत्नी रानी कुमारी का आरोप है कि मौसेरी बहन के साथ पति का अफेयर होने के कारण वह ससुराल में कम रहती थी. इसी क्रम में बुधवार की देर शाम रानी अपने मायके झारखंड के चतरा से अपने ससुराल पहुंची. जहां उसके ससुर, देवर और स्टाफ ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता घर के बाहर देर रात तक बैठी रही.


इस घटना की जानकारी मिलते ही फौरन कार्रवाई में जुटी कोतवाली थाना की पुलिस ने ससुर अशोक लाल, देवर हिमांशु लाल सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया. है. इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की पीड़िता रानी कुमारी द्वारा पूर्व में भी 2 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, मामला कोर्ट में लंबित है. मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता