ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गया में पति बना हत्यारा, पत्नी गई मायके तो भाई को फोन कर बोला- बहन को भेज दो वरना जान से मार देंगे

GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इंसानियत की सभी हदों को पार करते हुए उसने अपनी पत्नी के शव को ठिकाना

गया में पति बना हत्यारा, पत्नी गई मायके तो भाई को फोन कर बोला- बहन को भेज दो वरना जान से मार देंगे
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इंसानियत की सभी हदों को पार करते हुए उसने अपनी पत्नी के शव को ठिकाना लगाने लगा, लेकिन इसी दौरान मृतका के भाई ने उसे देख लिया। फिर क्या था! साले को देखते ही आरोपी शव छोड़कर फरार हो गया।  



आरोपी की पहचान जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के नीमथू गांव के रहने वाले राहुल के रूप में की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा दिया।



महिला की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद शनिवार शाम पैमार पुल के ऊपर से शव बरामद किया गया। इस घटना की जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों की तरफ से आवेदन मिलने के बाद कारवाई की जाएगी। 



मृतका की पहचान नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के नीमथू गांव के रहने वाले राहुल की पत्नी सोनी के रूप में की गई है। मृतका के भाई रंजन ने बताया कि उसकी बहन सोनी शुक्रवार को अपने मायके इस्लामपुर थान क्षेत्र के पचौलवा गांव राखी बांधने आई थी। जैसे ही बहन घर पहुंची, उसका पति लगातार फ़ोन करने लगा और कहने लगा कि बहन को जल्दी भेजो नहीं तो जान मार देंगे। इसके बाद सोनी अपनी ससुराल के लिए निकल गई। शनिवार की सुबह आरोपी जीजा ने फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन झगड़ा कर घर से कहीं चली गई है। वहां जाकर भाई ने देखा कि उसका जीजा पूल पर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था। 

टैग्स