ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नशेड़ी बाप की करतूत: 4 माह के जुड़वां बच्चों को पटक-पटककर मार डाला, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

GAYA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना मना है। इसके बावजूद नशेड़ी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नशे की हालत में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ता

नशेड़ी बाप की करतूत: 4 माह के जुड़वां बच्चों को पटक-पटककर मार डाला, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीना और बेचना मना है। इसके बावजूद नशेड़ी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नशे की हालत में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है जहां एक नशेड़ी बाप ने अपने जुड़वां बच्चों को पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला। 


वही बच्चों को छुड़ाने गयी पत्नी के साथ भी मारपीट की। दोनों बच्चों की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मगध कॉलोनी रोड नंबर 5 में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों जुड़वा बच्चों के शव को कब्जे में लिया। दोनों जुड़वा बच्चे 4 महीने के थे जिसमें एक लड़का और एक लड़की थी। 


आरोपी पिता की पहचान देवेश शर्मा के रूप में हुई है जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। देवेश ऑटो चलाकर अखबार वितरण का काम करता है। उसे शराब पीने की लत लग गयी थी। शराब पीकर वह घर आता और पत्नी रानी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। इस बार तो उसने हद कर दी। उसने अपने हाथों अपने कलेजे के टुकड़ों को पटक-पटककर मार डाला। 


इस घटना से बच्चों की मां रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह हत्यारे पति की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी देवेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। नशेड़ी पिता की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।