ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गया में महादलित युवक को दबंगों ने पेशाब पिलाई.. थूक चटवाया, पंचायत चुनाव में जबरन साथ देने को कहा

GAYA : गया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। पंचायत चुनाव के ऐलान में अभी वक्त है लेकिन इसके लिए अभी से ग्रामीण इलाकों में दबंगई दिखाने का सिलसिला शु

गया में महादलित युवक को दबंगों ने पेशाब पिलाई.. थूक चटवाया, पंचायत चुनाव में जबरन साथ देने को कहा
Santosh Singh
3 मिनट

GAYA : गया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।  पंचायत चुनाव के ऐलान में अभी वक्त है लेकिन इसके लिए अभी से ग्रामीण इलाकों में दबंगई दिखाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मामला गया के वजीरगंज का है जहां एक महादलित युवक को दबंगों ने पेशाब पिलवाया फिर थूक चटवायी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के घुरियावां पंचायत के दोयुना गांव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महादलित युवक को गांव के ही कुछ दबंग लोग शर्मनाक तरीके से प्रताड़ित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया और उसके समर्थक इस युवक से दूसरे का थूक चटवा रहै है। वीडियो में थूक चटवाने के बाद युवक से उठक बैठक भी कराया गया है। युवक का कसूर केवल इतना है कि उसने पूर्व मुखिया का साथ आगामी पंचायत चुनाव में साथ देने से इनकार कर दिया था।


महादलित युवक के इस रुख से नाराज पूर्व मुखिया के समर्थकों ने एक कमरे में युवक को बंद कर दिया गया। उसके बाद पूर्व मुखिया ने कहा कि पंचायत चुनाव आने वाला है तो चुनाव प्रचार मेरा करो। जब युवक ने इनकार कर दिया तो पहले उसे पेशाब पिलवाया फिर जमीन पर दूसरे का थूक चटवाया गया। इतने से भी जी नही भरा तो उठक बैठक भी करवाया गया। इस पूरी घटना का पूर्व मुखिया समर्थकों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो  7 अप्रैल का बताया जा रहा है। घटना के बाद युवक के परिजनों को भी धमकी दी गयी है। धमकी के बाद पीड़ित युवक मनोज कुमार गांव छोड़कर चला गया है। पीड़ित मनोज कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी आपबीती सुनाई है। मनोज के मुताबिक अगर उसे इंसाफ नही मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा। इस पूरे मामले पर गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता