ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

गया में लूट के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीवान में सर्राफा कारोबारी और सुपौल में कपड़ा व्यवसायी के मै

गया में लूट के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीवान में सर्राफा कारोबारी और सुपौल में कपड़ा व्यवसायी के मैनेजर को अपराधियों ने रविवार को अपना निशाना बनाया था। घटना के कुछ घंटे बाद ही अपराधियों ने गया में भी लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। 


घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। घायल युवक को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देर शाम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। युवक से कितने रुपये की लूट हुई है इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


घटना गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के दूर्वे पहाड़ी के पास की है जहां देर शाम अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय विजय यादव से पहले लूटपाट की उसके बाद गोली मार दी। बताया जाता है कि विजय यादव गया के बिग बाजार से अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने घेर लिया और लूटपाट की। युवक ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी जिसके बाद विजय यादव जमीन पर गिर पड़े। 


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद युवक को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। युवक से कितनी राशि की लूट हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। युवक की पहचान विजय यादव के रुप में हुई है जो सोलरा पंचायत के पूर्व मुखिया धन्वंती यादव के चचेरे देवर हैं। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।