ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

गया : दुकान बंद कर घर जा रहे कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, सिर में ठोक दिया

GAYA : बिहार में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही हो लेकिन अपराध की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। गया का तापमान बिहार में सबसे नीचे गिरा हुआ है लेकिन हाड़ कंपा देने वाली

गया : दुकान बंद कर घर जा रहे कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, सिर में ठोक दिया
Editor
2 मिनट

GAYA : बिहार में भले ही कड़ाके की ठंड पड़ रही हो लेकिन अपराध की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। गया का तापमान बिहार में सबसे नीचे गिरा हुआ है लेकिन हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच अपराधियों ने एक कारोबारी को यहां गोली मार दी है। बीती रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक हार्डवेयर कारोबारी की हत्या अपराधियों ने कर दी। 


घटना के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गया के डेल्हा थाना इलाके में इस वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। यहां बाला अपार्टमेंट के पास हार्डवेयर कारोबारी आमोद कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। आमोद के पास पैसों भरा बैग भी था लेकिन अपराधियों ने उसे नहीं लूटा। हत्या के मकसद को लेकर इसी वजह से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आमोद हार्डवेयर का कारोबार करते थे और बीती रात दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। अपराधियों की पिस्टल भी मौके से बरामद की गई है। संभवतः हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी उसे वहीं छोड़कर चले गए थे। 


अमोद कुमार की दुकान छोटकी नवादा स्थित कुष्ठ आश्रम के पास है और वह अपने कारोबार के अलावा बाकी बातों से मतलब भी नहीं रखते थे। आमोद की पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।