ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गया में गला दबाकर युवक की हत्या, खेत में मिली लाश

GAYA: गया में अज्ञात अपराधियों ने 30 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के पूनाकला गांव की है जहां पुनाकला निवासी गंनौरी सिंह के पुत्र 3

गया में गला दबाकर युवक की हत्या, खेत में मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया में अज्ञात अपराधियों ने 30 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के पूनाकला गांव की है जहां पुनाकला निवासी गंनौरी सिंह के पुत्र 30 वर्षीए धर्मेन्द्र सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस दौरान सिर पर भी हमला किया गया। 


मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि मंगलवार को करीब 1 बजे वो घर से यह बोलकर निकले थे कि मेरा सारा कपड़ा साफ कर देना एक-दो दिन में बाहर जाने वाला हूँ। तब तक सारे दोस्तों सें मिल लेते हैं। इतना कहकर वो घर से चले गये। उसके बाद वो देर रात तक घर वापस नहीं आए तब पत्नी ने अपने मंझले देवर को पति की खोजबीन करने को बोली। उसके बाद पति के दोस्तों को फोन कर पति के बारे में पूछने लगी। लेकिन दोस्तों ने कोई जवाब नहीं दिया। जब घर के परिजन उसे खोजने निकले तब वो कही नहीं मिला। जब अगले दिन खोजबीन की गयी तब उनकी बाईक पूनाकला के निवासी अरुण सिंह के बेटी रेखा कुमारी (शिक्षिका ) के मकान के सामने लगा हुआ मिला।


 खोजबीन करने पर पता चला कि उसी मकान के सामने पिंजू कुशवाहा का अर्ध निर्मित मकान में खून का धब्बा मिला है। जब आस-पास पता लगाया गया तब घर के दक्षिण तरफ खेत से मृतक की लाश बरामद की गयी। मृतक के भाई ने तुरंत इसकी सूचना परैया थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


परिजनों ने बताया कि  मृतक कुछ दिन पूर्व तक ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल का बस चलाया था औऱ वर्तमान में कुछ दिन सें D.A.V स्कूल में गाड़ी चला रहा था लेकिन ड्राइवर का सीट खाली नहीं रहने के चलते उसे स्कूल का बस चलाने से मना कर दिया गया था। मृतक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। वही मृतक के दो बच्चे हैं। जिसमे बेटा रितिक कुमार 5 वर्ष व बेटी राधिया कुमारी 3 वर्ष की हैं। इस घटना से पत्नी और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।