ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

गया में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, आक्रोशित लोगों ने दो बाइक में लगाई आग

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. हत्या के बाद परिजनों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के विष्णुपद थाना इलाके की है,. जहां घूघरी टांड़ में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान मुकेश यादव के रूप में की गई है. मृतक के भाई पिंटू कुमार ने बताया कि उसके भाई का किसी बात को लेकर उसके दोस्त संजय यादव के साथ विवाद हुआ था. संजय यादव के मामा और भगीना के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. संजय ने कहीं से पैसा उठाया था. जब भाई ने किसी को बकाये राशि देने की बात कही तो इसपर दोनों में विवाद हो गया. आज उसने भाई का मर्डर कर दिया. 


हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. नाराज लोग गया-बोधगया मेन रोड पर उतर कर प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो बाइक को आग के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक का गया मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता