ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

गया में दिनदहाड़े किसान की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

GAYA: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिसार पहाड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से

गया में दिनदहाड़े किसान की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिसार पहाड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक किसान की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने किसान को सिर और सीने में गोली मारी थी जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान वेलहंटी गांव निवासी किशोरी यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज भेज दिया है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजनों की माने तो भूमि विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया किशोरी ढिवर-सिमराही गांव स्थित अपनी बेटी के ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी बीच परोरिया बाजार से जैसे ही घर की ओर बढ़े बाइक सवार दो अपराधियों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और सीने और सिर में गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। गोली किसने मारी है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।