ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

गया में बस स्टैंड के ठेकेदार को मारी गोली, हालत नाजुक

GAYA:बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। गया में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने बस स्टैंड के ठेकेदार को गोली मार दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी

गया में बस स्टैंड के ठेकेदार को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA:बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। गया में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। बेखौफ अपराधियों ने बस स्टैंड के ठेकेदार को गोली मार दी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


गंभीर स्थिति में उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना गया के डेल्हा थाना क्षेत्र की है। घायल ठेकेदार की पहचान खरखुरा निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है जो बस स्टैंड में ठेकेदारी करते है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर से बाइक लेकर वे निकले थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद मनोज सड़क पर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हे अस्पताल में एडमिट कराया गया। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।