ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गया में दिनदहाड़े सीएसपी संचालक का मर्डर, 5 लाख रुपये लूटकर अपराधी फरार

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक का मर्डर कर दिया. हत्य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA :  बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सीएसपी संचालक का मर्डर कर दिया. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. इस दौरान अपराधी 5 लाख रुपये भी उससे लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले  छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बोधगया थाना इलाके की है. जहां गाफा इलाके में अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अब्दुल गफूर के बेटे रशीद खान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रशीद खान फतेहपुर थाना इलाके के करियादपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे. सोमवार को वह अपने एक दोस्त संदीप कुमार के साथ बैंक की गया शाखा से पैसे लेकर वापस करियादपुर लौट रहे थे. दौरान गांव के पास ही अपराधियों ने उसका मर्डर कर दिया. 


हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जिले में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रही हैं.



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता