ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

गया में अपराधियों का तांडव, फाइनेंस कंपनी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट

GAYA: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़

गया में अपराधियों का तांडव, फाइनेंस कंपनी से दिनदहाड़े 8 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर गया जिले से आ रही है जहां अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी को अपना निशाना बनाया है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और गार्ड को बंधक बनाकर हथियारबंद अपराधियों ने 8 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। 


घटना गया के खिजरसराय स्थित एक फाइनेंस कंपनी में हुई है। जहां दो बाइक पर सवार 4 अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और कार्यालय खुलते ही वहां के कर्मचारी और गार्ड को बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। दस मिनट के भीतर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों की तस्वीर ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है वही सीसीटीवी को भी खंगालने में जुटी है।