ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गया : 10 लाख की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बिजनेसमैन को दी मर्डर की धमकी, CCTV में कैद हुईं तस्वीरें

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दुकान में ताब

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. पैसे नहीं देने पर अपराधियों ने बिजनेसमैन को मर्डर की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि 6 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बुनियाद गंज थाना इलाके की है. जहां दुर्गा स्थान यूको बैंक के सामने ओम मसाला दुकान में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि एक बाइक पर तीन अपराधी आये और हाथ में पिस्टल लेकर दुकान में घुस गए. बिजनेसमैन अजय कुमार ने बताया कि अपराधियों ने 3 नवंबर को 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी. 


गया के सिटी एसपी मंजीत श्योरण ने बताया कि दुनकानदार अजय कुमार ने को पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी के लिए अपराधियों ने फोन किया था. सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता