ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Gaya Crime News: कुएं से संदिग्ध हालत में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही धूमधाम से हुई थी शादी

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां कुएं से पति-पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन महीने पहले ही बड़े ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी। दोनो

Gaya Crime News: कुएं से संदिग्ध हालत में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही धूमधाम से हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां कुएं से पति-पत्नी का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन महीने पहले ही बड़े ही धूमधाम से दोनों की शादी हुई थी। दोनों की मौत के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे हत्या बता रहे हैं तो कुछ आत्महत्या करार दे रहे हैं। घटना आमस थाना क्षेत्र के पथरा मठ गांव की है।


मृतकों की पहचान पथरा मठ गांव निवासी 20 वर्षीय मिथिलेश कुमार और उसकी 18 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी का शव मिलने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और जितने मुंह उतनी तरह की बातें होने लगी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को तलाश रही है।


कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने दोनों पति-पत्नी की हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी बात से आहत होकर दोनों पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है और सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।