ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गया: अलकतरा ढोने वाले ट्रक से 500 KG गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

GAYA: पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। गया के डोभी चेक पोस्ट से एक ट्रक को जब्त किया गया है जिसमें अलकतरा में छिपाकर ले जाए जा रहे 50

गया:  अलकतरा ढोने वाले ट्रक से 500 KG गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी कामयाबी मिली है। गया के डोभी चेक पोस्ट से एक ट्रक को जब्त किया गया है जिसमें अलकतरा में छिपाकर ले जाए जा रहे 500 किलो गांजा को बरामद किया गया है। वही दो गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गया पुलिस की मदद से कार्रवाई की गयी जिसमें सफलता मिली है।  



गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर निवासी जयराम और ट्रक का खलासी अजित कुमार के रुप में हुई है। इनसे जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि ट्रक ओडिशा के विशाखापट्टनम से आ रही थी। जिसमें 100 ड्राम अलकतरा लदा हुआ था। अलकतरा किस विभाग और संवेदक का है। इसकी जांच करने के लिए संबंधित विभागों को जानकारी दी गई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गये दोनों गांजा तस्कर से उत्पाद विभाग के अधिकारी पूछताछ में जुटी है। छापामारी में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह एवं होमगार्ड के जवान भी शामिल थे।