ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

एक लाख का ईनामी धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार, गया के TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में था शामिल

GAYA: गया का कुख्यात अपराधी और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो लंबे समय से आमोद हत्याकांड में फरार चल रहा था। उसके ऊपर एक लाख का

एक लाख का ईनामी धर्मेंद्र यादव गिरफ्तार, गया के TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में था शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया का कुख्यात अपराधी और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो लंबे समय से आमोद हत्याकांड में फरार चल रहा था। उसके ऊपर एक लाख का ईनाम पुलिस ने रखा था। धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी को गया पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 


एक लाख के इनामी धर्मेंद्र यादव उर्फ छोटू यादव उर्फ छोटे लाला को गया पुलिस की विशेष टीम ने दबोचा है। वो गया के पंचानपुर थाना क्षेत्र के मलकारी गांव का रहने वाला है। डेल्हा थाना क्षेत्र के बालाजी नगर निवासी हार्डवेयर व्यवसायी अमोद कुमार की हत्या समेत कई मामले उसके खिलाफ दर्ज है। लंबे समय से पुलिस को धर्मेंद्र की तलाश थी। 


अमोद हत्याकांड के बाद से वो फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई थी लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने उस पर एक लाख का ईनाम घोषित कर दिया। लेकिन इसके बावजूद उसका पता नहीं चला। फिर अचानक डेल्हा थाने की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि धर्मेंद्र यादव डेल्हा बस स्टैंड के पास है। 


इस बात की सूचना मिलते ही एसएसपी आशीष भारती ने छापेमारी टीम का गठन किया। फिर धर्मेंद्र यादव को चारों तरफ से घेर लिया गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर पहुंची जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की गयी। कुख्यात धर्मेन्द्र यादव को गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।