ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दुश्मनी में दरिंदगी की कर दी इंतहा, गया में नौ महीने के बच्चे का उखाड़ा नाखून

GAYA : गया से रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज खबर आ रही है ।नौ माह के बच्चे को भी जल्लादों ने नहीं बख्शा। पिलास से नन्हे बच्चे के हाथ की पांचों अंगुलियों के नाखून उखाड़ लिए।

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

GAYA : गया से रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज खबर आ रही है ।नौ माह के बच्चे को भी जल्लादों ने नहीं बख्शा। पिलास से नन्हे बच्चे के हाथ की पांचों अंगुलियों के नाखून उखाड़ लिए।


यह दिल दहला देने वाली घटना गया जिला के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के शिवगंज की है। आपसी रंजिश में अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों के साथ-साथ नौ माह के मासूम बच्चे को भी जल्लाद की तरह नाखून उखाड़ लिए। इस घटना की प्राथमिकी बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सभी अपराधी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।


इन जल्लाद रूपी अपराधियों की सरगर्मी से तलाशने के लिए यूनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार के सदस्यों सुनीता देवी और खिलामन यादव ने बताया कि गांव के रहने वाले रंजन यादव ,संतोष यादव ,प्रमोद यादव ,अरविन्द यादव और  इनके साथ करीब  सात लोग शराब के नशे में घर में घुस गए।  इस दौरान दरिदों ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की।  घर के कई सदस्यों का मार कर सिर फोड़ दिया और कई लोगों को गंभीर रुप से घायल कर दिया।पीड़ित परिवार ने बताया कि इस दौरान दरिंदों ने 9 महीने के मासूम बच्ची का पिलास से नाखून उखाड़ लिया। इसके बाद दरिंदों ने घर वालों को बंद कर दियाऔर मौके से फरार हो गये।


इसके बाद पीड़ित परिवार ने मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने पीड़ितों को गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गया के एसएसपी राजीव कुमार मिश्रा ने कहा की इस तरह की सूचना मिली है। इस सम्बन्ध में स्थानीय थानाध्यक्ष को विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होनें कहा कि जिन लोगों ने भी इस तरह के घटना को अंजाम दिया है , उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 


टैग्स