ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

गया में दबंगों ने की रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पिटाई, अपहरण की भी कोशिश, घटना की तस्वीर CCTV में कैद

GAYA: गया में दबंगों ने रिटायर्ड दारोगा के बेटे को बेरहमी से पीटा और अपहरण की कोशिश की। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना गया जिले के सिविल लाइन थाना क्

गया में दबंगों ने की रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पिटाई, अपहरण की भी कोशिश, घटना की तस्वीर CCTV में कैद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: गया में दबंगों ने रिटायर्ड दारोगा के बेटे को बेरहमी से पीटा और अपहरण की कोशिश की। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना गया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू करीमगंज रोड नंबर 16 की है। जहां रहने वाले रिटायर्ड दारोगा अबरार अहमद के बेटे मेहताब अहमद ने आमास थाना क्षेत्र के शिवली ग्राम निवासी गुड्डू खान उर्फ शोएब खान पर मारपीट करने का आरोप लगाया। 


पीड़ित मेहताब अहमद ने बताया कि बीते 9 जून 2024 को गुड्डू खान अपने चार-पांच साथियों के साथ मेरे घर के सामने वाली बाउंड्री वाल वाली जमीन के अंदर आया था। जहां लगे पेड़-पौधों को साफ करने के उद्धेश्य से उसमें पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग के तेज लपटों से आसपास के अपार्टमेंट के पर्दे भी जल गए। पूरा कॉलोनी धुएं से भर गया। भीषण गर्मी और उस पर आग की तपिश से लोगों का हाल बेहाल होने लगा। जब हमने और पड़ोसियों ने उन्हें आग लगाने से मना किया और पेड़ काट कर साफ-सफाई करने की सलाह दी तो वो भड़क गए। 


वही रिटायर एसआई के पुत्र महताब आलम ने बताया कि इसी खुनस में गुड्डू उर्फ शोएब, भोला खाँ उर्फ सरफराज व अन्य जिनका मोबाइल नंबर 8757121732 एवं 966145 4510 से मेरे मोबाइल पर फोन आया और मुझे घर से बाहर बुलाया गया। घर से बाहर आने के बाद सभी पीटने लगे और जबरन झारखंड नंबर के स्कॉर्पियो jh10 830 पर अपहरण के उद्धेश्य से बिठाने लगे। इलाके के लोगों ने जब बीच-बचाव किया तब उसे छोड़कर अपहर्ता स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गये। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस घटना से मेहताब अहमद और उनका पूरा परिवार काफी दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे है। 

गया में दबंगों ने की रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पिटाई, अपहरण की भी कोशिश, घटना की तस्वीर CCTV में कैदगया में दबंगों ने की रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पिटाई, अपहरण की भी कोशिश, घटना की तस्वीर CCTV में कैदगया में दबंगों ने की रिटायर्ड दारोगा के बेटे की पिटाई, अपहरण की भी कोशिश, घटना की तस्वीर CCTV में कैद

गया से नितम राज की रिपोर्ट

संबंधित खबरें