ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली , गया के इमामगंज में पदस्‍थापित

GAYA : बिहार के गया में तैनात एक सीआरपीएफ जवान को खुद को गोली मार ली है। 159 बटालियन के एक जवान ने खुद को 3 गोली मार ली है। जिसके बाद जवान को गंभीर हालत में पटना एम्‍स मे

सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली , गया के इमामगंज में पदस्‍थापित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA :  बिहार के गया में तैनात एक सीआरपीएफ जवान को खुद को गोली मार ली है। 159 बटालियन के एक जवान ने खुद को 3 गोली मार ली है। जिसके बाद जवान को गंभीर हालत में पटना एम्‍स में भर्ती कराया गया है, जहां इसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जवान का नाम छोटू लाल जाठ बताया जा रहा है।  


बताय जा रहा है कि, 159 बटालियन का जवान छोटू लाल आरक्षी पद पर पदस्थापित है। यह फिलहाल गया जिले के इमामगंज कैंप में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ जवान ने गुरुवार की सुबह अपने ही इंसास राइफल से खुद को गोली मारी है। गोली लगने के बाद जवान घटनास्थल पर ही जमीन पर गिर गया। उसके बगल में ही इंसास राइफल रखी मिली है। इसके साथ खुद को गोली मारने के पीछे की वजह तनाव बताया जा रहा है। 


वहीं, अचानक गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया है। वहीं,आनन-फानन में सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवान घटनास्थल पहुंचेसीआरपीएफ कैंप के द्वितीय कमांड कमांडेंट समीर ने बताया कि घायल जवान छोटू जाट है, जो खुद के इंसास राइफल से गोली मारी है। गोली चलाने से वह जख्मी हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार कर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल लाया गया है, जहां से इसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया है।