ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Exclusive: कोंच BDO ने सुसाइड नोट में लिखा, भगवान से कहूंगा कि मुझे जैसा वो चाहती है वैसा ही बनाकर फिर धरती पर भेजना

GAYA. कोंच बीडीओ राजीव रंजन ने जो सुसाइड नोट 5 पेज का लिखा है उसमें एक पेज स्पेशल पत्नी के नाम लिखा है. राजीव ने लिखा है कि ‘’मरने के बाद सोनम तुम रोना मत, अगर तुम

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GAYA. कोंच बीडीओ राजीव रंजन ने जो सुसाइड नोट 5 पेज का लिखा है उसमें एक पेज स्पेशल पत्नी के नाम लिखा है. राजीव ने लिखा है कि ‘’मरने के बाद सोनम तुम रोना मत, अगर तुम रोने लगोगी तो मैं भी उपर में उदास रहूंगा. भगवान से कहूंगा कि जैसे वो चाहती है वैसा ही बना कर फिर धरती पर भेजना.’’


समझने में देर कर दी

राजीव ने लिखा कि ‘’सोनम तुमने मुझे समझने में देर कर दी. मैं तुम्हारे आंसू को पोंछ नहीं पाता हूं. मैं अंदर ही अंदर गिलटी फील करता हूं. मैंने तुम्हें खुशी के लिए लाइफ में जोड़ा. मैं पहले से ही काफी परेशान था. तुम्हें खुशी देने की हर वक्त कोशिश की. मैंने तुम्हारे साथ कोई साजिश नहीं रची.’’ 


मेरे जाने के बाद खुश रहता

राजीव ने आगे लिखा है कि’’ मेरे जाने के बाद तुम अपना ध्यान देना. अच्छे से रहना, तुम खुश रहना नहीं तभी हम वहां भी खुश रह पाएंगे. मैं देखूंगा वहां से. इस जन्म में तो नहीं अच्छा बन पाया पर मैं फिर दोबारा आऊंगा. तुम्हारे पास रहूंगा. तुम्हारा बनके तुम्हारे लिए पर सब तुम्हारे अनुसार होगा. तब भगवान से कहूंगा कि मुझे जैसा वो चाहती है वैसा ही बना दो. तब भेजों. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. कोई साजिश नहीं करता. मैं तुम्हारी खुशियां नहीं छीनूंगा. तुम मेरे साथ खुश नहीं हो तो मैं नहीं आउंगा तुम्हारी लाइफ में. मैं इस लायक नहीं कि तुमसे नफरत भी कर सके. जितना तुमको मैंने दुख दिया उसके लिए मैं हाथ जोड़कर मांफी मांगता हूं. हो सके तो मुझे माफ कर देना और जीवन में आगे बढ़ना.


छत से कूदकर की थी सुसाइड

बता दें कि राजीव रंजन ने गया में 30 अक्टूबर को छत से कूदकर सुसाइड की थी. घटनास्थल से 5 पेज का सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल मिला था. उनकी पत्नी सोनम कुमारी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं. राजीव मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले थे. राजीव की पत्नी ने इस मौत की जांच की मांग की है और गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. लेकिन गया डीएम ने आरोपों को गलत बताया था. 



टैग्स