ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

छात्रा से छेड़खानी करने वाले मास्टर साहब को जेल, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

GAYA : बिहार के गया जिले में सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के एक मामले में कोर्ट में दोषी पाए गए टीचर को 20 हजार रुपये जुर्माना और 2 साल की सजा सुना दी है. आरोपी भोजपुर जिले के

छात्रा से छेड़खानी करने वाले मास्टर साहब को जेल, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में सातवीं की छात्रा से छेड़खानी के एक मामले में कोर्ट में दोषी पाए गए टीचर को 20 हजार रुपये जुर्माना और 2 साल की सजा सुना दी है. आरोपी भोजपुर जिले के जगदीशपुर का रहने वाला है. 


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संगम सिंह की अदालत ने उसे 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार मामला डेल्हा थाना क्षेत्र से जुड़ा है.16 दिसंबर 2011 को आरोपी राजू कुमार ने छात्रा के घर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने लौटने के क्रम में उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी की थी. पीड़िता ने जब चिल्लाया तो उसकी मां वहां पर पहुंच गई थी. उसके बाद राजू कुमार उसे छोड़ कर भाग गया था.


इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 4 गवाहों की गवाही कराई गई. अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक लोक अभियोजक ज्ञानसागर और अपर लोक अभियोजक अरविंद कुमार ने बहस की थी. बचाव पक्ष के अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह और राज किशोर सिंह ने बहस की थी. 

टैग्स