ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, मगध विश्वविद्यालय के 4 अधिकारी व कर्मी गिरफ्तार

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मगध विश्वविद्यालय से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रजिस्ट्रार,लाइब्रेरी इंचार

बिहार: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, मगध विश्वविद्यालय के 4 अधिकारी व कर्मी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है जहां निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मगध विश्वविद्यालय से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रजिस्ट्रार,लाइब्रेरी इंचार्ज, प्रॉक्टर और ऑफिस असिस्टेंट शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम उन्हे अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी है।


बता दें कि बीते दिनों मगध के वीसी समेत तमाम अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की टीम ने एफआईआर दर्ज किया था। इस दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आई थी। इसी मामले में निगरानी की टीम ने आज यह बड़ी कार्रवाई की है। 


निगरानी की टीम ने मगध यूनिवर्सिटी के 4 अधिकारियों व कर्मियों  को गिरफ्तार किया है। गबन के मामले में इन पर कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार लोगों में लाइब्रेरी इंचार्ज विनोद कुमार, प्रॉक्टर जयनंदन प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रार पुष्पेंद्र प्रसाद वर्मा और ऑफिस असिस्टेंट सुबोध कुमार शामिल हैं। 


मगध यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के ऑफिस और आवास पर विशेष निगरानी की टीम ने छापेमारी की। कार्यालय परिसर से विनोद कुमार लाइब्रेरी इंचार्ज, प्रॉक्टर जयनंदन प्रसाद सिंह, पुष्पेंद्र प्रसाद वर्मा रजिस्ट्रार, सुबोध कुमार असिस्टेंट को करप्शन के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को विजिंलेंस कोर्ट में प्रस्तुत किया। जिसके बाद सभी को लेकर स्पेशल विजिलेंस की टीम पटना रवाना हो गई है। गौरतलब है कि मगध विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी और पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है। भ्रष्टाचार के इस मामले की जांच के दौरान चारों की गिरफ्तारी हुई जिससे पूछताछ जारी है।