ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार : थाने की हाजत में युवक के साथ बर्बरता : लॉकअप में बंद कर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा

GAYA : गया में पुलिस का एक बार फिर नया कारनामा सामने आया है। हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिसकर्मियों ने थाने की हाजत में बंद कर इतनी पिटाई की है कि उसकी हालत

बिहार : थाने की हाजत में युवक के साथ बर्बरता : लॉकअप में बंद कर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में पुलिस का एक बार फिर नया कारनामा सामने आया है। हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिसकर्मियों ने थाने की हाजत में बंद कर इतनी पिटाई की है कि उसकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीड़ित युवक ने बताया कि बीते 17 मई की सुबह मानपुर अड्डा की पुलिस ने वायरल वीडियो के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार लहराते नजर आ रहे थे। युवक का कहना है कि इस वीडियो से उसका कोई संबंध नहीं है और न ही वह इस वीडियो में है। जबकि पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और थाना में बेरहमी से पिटाई कर दी।


पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि मानपुर अड्डा की पुलिस ने हाजत में बंद कर इस युवक को बेरहमी से पीटा है। उसके शरीर से खून बह रहा है और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई कहीं से भी ठीक नहीं है। जब किसी तरह का आरोप साबित नहीं हुआ तो इस तरह से उसकी पिटाई क्यों की गई?