ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार : स्कॉर्पियो खरीदने जा रहे युवक से 3.5 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. यही कारण है कि अपराधी एक के बाद क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने

बिहार : स्कॉर्पियो खरीदने जा रहे युवक से 3.5 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. यही कारण है कि अपराधी एक के बाद क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. अपराधियों ने बाइक सवार युवक की साढ़े तीन लाख रुपये नकद सहित बाइक व मोबाइल लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. 


जानकारी के मुताबिक, घटना आमस थाना क्षेत्र में देल्हो जंगल की है. औरंगाबाद जिले के बिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार चौधरी स्कॉर्पियो खरीदने के लिए अपने घर से ससुराल जोन्धी गांव जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक ने उसे घेर लिया और बाइक रोकने को कहा. इसके बाद अपराधियों ने युवक के साथ मारपीट की. एक अपराधी ने तो पिस्टल सटाकर सिर पर वार कर दिया. हालांकि पिंटू कुमार की स्थिति फिलहाल ठीक है. 


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी युवक के बैग में रखें नकद साढ़े तीन लाख रुपया, बाइक और मोबाइल लूटकर तीनों फरार हो गए. जान बचाते हुए युवक कुछ दूर जंगल में आगे बढ़ा. जिसके बाद युवक ने फोनकर परिजनों को लूट की सूचना दी. फिर, घायल युवक को बांकेबाजार पीएससी में भर्ती कराया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स