ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: पूर्व मुखिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने जवान की छीन ली राइफल

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। ग्रामीणों के इस हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं।बताया जा र

बिहार: पूर्व मुखिया को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने जवान की छीन ली राइफल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया है। ग्रामीणों के इस हमले में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों ने एक पुलिसकर्मी की राइफल भी छीन ली है। मामला अतरी थाना क्षेत्र स्थित कुजूर गांव का है। ग्रामीणों के हमले के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। 


दरअसल, बीते दिनों पूर्व मुखिया मुकेश सिंह की मनरेगाकर्मी देवेंद्र कुमार के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। जिसके बाद मनरेगा कर्मी देवेंद्र कुमार ने पूर्व मुखिया मुकेश सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत थाने में केस दर्ज कराया था। मनरेगा कर्मी ने पूर्व मुखिया समेत चार लोगों को अभियुक्त बनाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अतरी थाना और एससी-एसटी थाने की पुलिस पूर्व मुखिया को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।


पुलिस जब पूर्व मुखिया के घर पहुंची तो मुकेश सिंह घर मे मौजूद नहीं थे। पूर्व मुखिया की पत्नी ने पुलिस को कहा कि मुकेश सिंह घर में नहीं है। बावजूद इसके पुलिस ने पूर्व मुखिया मुकेश सिंह के घर छिपे होने की बात कह तोड़फोड़ करने लगी। उस वक्त पूर्व मुखिया गांव में ही चल रहे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद थे। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुए, वे आक्रोशित हो गए और पूर्व मुखिया के घर पहुंचकर पुलिस पर हमला बोल दिया।


ग्रामीणों के हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों द्वारा एक पुलिस जवान की राइफल छीनने की बात भी कही जा रही है लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस जान बूझकर पूर्व मुखिया को फंसाने की कोशिश कर रही है। उधर, पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस टीम हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।