ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : पूर्व CM जीतनराम मांझी के परिजनों पर जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां चुनावी रंजिश में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की भांजी के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार की देर रात अपराधियों ने परिवार के

बिहार : पूर्व CM जीतनराम मांझी के परिजनों पर जानलेवा हमला, चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 4 लोग घायल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां चुनावी रंजिश में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की भांजी के परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। रविवार की देर रात अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को बंदूक के बट से मारकर घायल कर दिया वहीं इस दौरान तलवार से भी हमला किया गया। इस हमले में जीतनराम मांझी की भांजी के बेटा और बहू समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक बाराचट्‌टी के मोहकमपुर गांव निवासी केशरी देवी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की भांजी हैं और पंचायत सदस्य भी हैं। गांव में होली के बाद स्थानीय झुमटा पर्व का आयोजन किया गया था। पूर्व सीएम की भांजी की बहू घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। इसी दौरान घर के लोगों को उसकी चीख सुनाई दी। चीख सुनकर घर के लोग बाहर निकले तो देखा की कुछ लोग केशरी देवी की बहू को उठाकर ले जा रहे थे। जीतनराम मांझी की भांजी के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया।


अपराधियों के हमले से बचने ले लिए परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने बंदूक के बट और तलवार से हमला कर परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया। मारपीट और चीख पुकार सुनकार गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और पीड़ितों का बयान लिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है।परिजनों की मानें तो गांव के कुछ लोग नहीं चाहते थे कि जीतनराम मांझी की भांजी केशरी देवी पंचायत समिति का चुनाव लड़ें। इस बात को लेकर गांव के कुछ लोग नाराज थे और इसी को लेकर परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।