ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बंद कमरे में मिला खून से सना शव, हत्या की आशंका

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है। BEO का खून से सना शव उनके कमरे में बेड के नीचे से मिला है। घटना

बिहार: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बंद कमरे में मिला खून से सना शव, हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है। BEO का खून से सना शव उनके कमरे में बेड के नीचे से मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। BEO की मौत कैसे हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


दरअसल, इमामगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामसेवक राम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। रविवार को उनका शव कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक BEO रामसेवक राम मधुबनी के रहिका-ककरौल थाना क्षेत्र के फुहरी गांव के निवासी थे और पिछले तीन साल से  इमामगंज प्रखंड तैनात थे। इमामगंज बाजार में स्थित अनिल सिंह के मकान में वे बतौर किराएदार रह रहे थे।


रविवार की सुबह से ही रामसेवक सिंह के परिजन उनके मोबाइल पर बात करने के लिए फोन कर रहे थे लेकिन बार बार फोन करने के बावजूद वे फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने बीईओ के करीबी कुछ शिक्षकों को फोन कर यह बात बताई। जिसके बाद शिक्षक बीईओ के कमरे पर पहुंचे और दरवाजे पर दस्तक दी। जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। बीईओ रामसेवक सिंह बेड के नीचे फर्श पर पड़े हुए थे और उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जिस हालत में बीईओ का शव मिला है उसे देखकर इलाके के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।