ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा

GAYA: गया पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश पासवान को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी जहानाबाद के बिशुनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश, लंबे समय से दे रहा था चकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश पासवान को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी जहानाबाद के बिशुनगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्त में आए बदमाश के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती से जुड़े कुल 8 मामले दर्ज हैं।


ब्रजेश पासवान के खिलाफ गया जिले के सिविल लाइन थाना में दस लाख 40 हजार रुपए लूट का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। सिटी एसपी प्रेरणा कुमारी ने बताया कि बीते 19 जून को गांधी मैदान के पास कुछ अपराधियों ने 10 लाख 40 हजार रुपए के रुपये के एवज में 11 लाख रुपए देने के नाम पर बुलाया था और पैसा लेकर आने वाले शख्स का अपराधियों ने रुपए लूट लिए थे। 


उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन ब्रजेश पासवान तब से फरार चल रहा था। सरकार की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। ब्रजेश पासवान की गिरफ्तारी के एसएसपी ने विशेष टीम गठित की थी।


इसी बीच टीम को सूचना मिली कि ब्रजेश पासवान डेल्हा थाना क्षेत्र में देखा गया। इस पर पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी ने बताया कि ब्रजेश पासवान के खिलाफ सबसे अधिक जहानाबाद के विष्णुगंज थाना क्षेत्र में केस दर्ज हैं।

रिपोर्ट- नितम राज